उत्तम सेहत के लिए फाइबर वरदान
लेखक: विक्रम जनार्दन शेडगे आज की दौड़-भाग भरी ज़िंदगी में, जहाँ लोग झटपट बनने वाले फूड्स, प्रोसेस्ड और बाजारू चीज़ों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, वहाँ अक्सर एक अहम पोषक तत्व को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है – और वह है फाइबर। आमतौर पर लोग प्रोटीन, कैल्शियम या विटामिन्स को तो अहम मानते हैं, लेकिन फाइबर के बारे में जानकारी कम ही लोगों को होती है। हालांकि, फाइबर हमारे शरीर के लिए उतना ही ज़रूरी है जितना…